हर घर जल योजना में लापरवाही: गणेशपुर समेत कई गांवों की सड़कें बदहाल

गड्ढों और टूटी सड़कों से गुजरना बना ग्रामीणों के लिए चुनौती, ठेकेदारों पर मनमानी के आरोप

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

बरसठी (जौनपुर)। विकासखंड बरसठी के गणेशपुर सहित कई गांवों में हर घर जल योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों में ठेकेदारों की लापरवाही साफ नजर आ रही है। पाइपलाइन डालने के लिए गांव की सड़कों की खुदाई तो कराई गई, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार के निर्देशों के अनुसार खुदाई के बाद सड़कों को पूर्ववत बनाने की जिम्मेदारी ठेकेदारों की थी। मगर, ईंट और मिट्टी डालने का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। परिणामस्वरूप जगह-जगह गड्ढे, टूटी ईंटें और कीचड़ भरे पड़े हैं। बरसात के दिनों में तो स्थिति और भी दयनीय हो जाती है।

ग्रामवासी रामअधार यादव, सुनील पटेल और गुड्डू सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई गई है। सड़कों की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को इन सड़कों से गुजरने में रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदारों ने मरम्मत कार्य में सरकारी धन का दुरुपयोग किया है और संबंधित विभाग ने इसकी अनदेखी की। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जिम्मेदार ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह