न्यायालय के आदेश के 24 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा, चौबेपुर पुलिस पर लापरवाही के आरोप

न्यायालय के आदेश के 24 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा, चौबेपुर पुलिस पर लापरवाही के आरोप

चौबेपुर (वाराणसी): ढाँखा गांव में हुई चोरी की घटना के तीन माह बाद और न्यायालय के आदेश के 24 दिन पश्चात आखिरकार चौबेपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्पित पंवार ने 8 अक्टूबर को थाना चौबेपुर के थानाध्यक्ष को निर्देश दिया था कि अभियुक्तगण विनय कुमार पांडेय व विनीत कुमार पांडेय, पुत्रगण रविन्द्र कुमार पांडेय, के खिलाफ भारत न्याय संहिता की धारा 173(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए।

हालांकि, आदेश जारी होने के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई में टालमटोल की गई और 1 नवम्बर को जाकर प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले की विवेचना की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार पांडेय, निवासी ग्राम ढाँखा, ने बताया कि उन्होंने न्यायालय में शिकायत दी थी कि 29 जुलाई 2025 को उनके परिसर में लगे CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों से चोरी की घटना स्पष्ट होने के बावजूद कैथी चौकी प्रभारी ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की।

पुलिस की इस लापरवाही से नाराज शिकायतकर्ता को अंततः न्यायालय की अवमानना का आवेदन देने के लिए बाध्य होना पड़ा। न्यायालय ने सुनवाई के बाद 8 अक्टूबर को आदेश पारित किया था, जिसके बाद जाकर अब कार्रवाई प्रारंभ हुई है।

ग्रामीणों ने पुलिस की इस देरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बाद भी मुकदमा दर्ज करने में 24 दिन की देरी, पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को दर्शाती है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा