मिनी सदन में गहमागहमी के बीच 1575.86 करोड़ का बजट पारित

नगर निगम का 1324.46 करोड़ और जलकल का 251.40 करोड़ का पुनरीक्षित बजट सर्वसम्मति से पास

वाराणसी। गहमागहमी और बहस के बीच शनिवार को नगर निगम के मिनी सदन की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 का 1575.86 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता महापौर अशोक कुमार तिवारी ने की, जबकि उपसभापति नरसिंह दास ने बजट प्रस्तुत किया।

नगर निगम का मूल बजट 1281.33 करोड़ से बढ़ाकर 1324.46 करोड़ और जलकल का 248.05 करोड़ से बढ़ाकर 251.40 करोड़ रुपये किया गया। कुल मिलाकर बजट में 46.48 करोड़ की वृद्धि की गई।

बैठक में पार्षदों ने कई अहम मुद्दे उठाए —

जलकल बिलों में सरचार्ज माफ करने की मांग

अमृत, कान्हा और जायका योजनाओं पर सवाल

सड़क, नाला, प्रकाश और सफाई मदों में वृद्धि की मांग

महापौर ने घोषणा की कि देव दीपावली के बाद “सौ दिन, सौ वार्ड – नगर निगम आपके द्वार” अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत अधिकारी और पार्षद घर-घर जाकर जनता की समस्याएं सुनेंगे।

बजट में किए गए प्रमुख संशोधनः

संपत्ति कर: 110 करोड़ → 125 करोड़

सिनेमा कर: 10 लाख → 20 लाख

स्टाम्प शुल्क: 15 करोड़ → 30 करोड़

दुकान किराया: 7 करोड़ → 8 करोड़

जुर्माना मद (नया): 10 लाख

पार्किंग शुल्क: 1.5 करोड़ → 2 करोड़

सड़क मरम्मत: 4 करोड़ → 6 करोड़

गंगा घाट मरम्मत: 40 लाख → 1 करोड़

मृत पशु निस्तारण: 15 लाख → 25 लाख

नाला सफाई: 3 करोड़ → 6 करोड़

सदन में जलकल के पार्षद राजेश यादव ‘चल्लू’ ने सरचार्ज माफ करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर महापौर ने बताया कि शासन से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर सरचार्ज माफ किया जाएगा।

बैठक के अंत में पार्षद सुनीत मौर्य की माता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    एपेक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सैकड़ों नागरिकों ने लिया भाग   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, राजातालाब (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण