राजेपुर त्रिमुहानी–विजयीपुर घाट पर पीपा पुल की मांग को लेकर अन्ना का आमरण अनशन शुरू

राजेपुर त्रिमुहानी–विजयीपुर घाट पर पीपा पुल की मांग को लेकर अन्ना का आमरण अनशन शुरू

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। जिले के सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत राजेपुर त्रिमुहानी रामेश्वरम से विजयीपुर घाट के बीच पीपा पुल निर्माण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने रविवार, 3 नवम्बर की सुबह 10 बजे से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया।

 

अन्ना पिछले छह महीनों से लगातार मुख्यमंत्री कार्यालय, जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग (PWD) और अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। बार-बार के निवेदनों के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने आमरण अनशन का रास्ता चुना।

अन्ना ने बताया कि यह मांग पिछले 50 वर्षों से लंबित है। गोमती नदी पर पुल न होने से राजेपुर और विजयीपुर क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

 

शासन की ओर से कहा गया है कि 28 नवम्बर को गोमती नदी का नाप-जोख कराकर इसे कार्य योजना में शामिल कर लिया गया है। लेकिन अन्ना का कहना है कि “ऐसे आश्वासन पिछले कई दशकों से मिल रहे हैं, मगर धरातल पर अब तक कोई काम नहीं हुआ।”

 

अन्ना ने स्पष्ट किया कि जब तक पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता और ठेकेदार स्थल पर कार्य प्रारंभ नहीं करता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने भी उनकी इस मांग का समर्थन किया और शासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला