बरसठी के सिद्धार्थ और बक्शा के आयुष ने राष्ट्रीय सम्मेलन में रचा इतिहास, मिला प्रथम पुरस्कार

बरसठी के सिद्धार्थ और बक्शा के आयुष ने राष्ट्रीय सम्मेलन में रचा इतिहास, मिला प्रथम पुरस्कार

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। जिले के दो होनहार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जौनपुर का नाम गौरवान्वित किया है। बरसठी क्षेत्र के घाटमपुर निवासी सिद्धार्थ सिंह और बक्शा के हीरापुर निवासी आयुष पांडेय ने टी.डी. कॉलेज में आयोजित National Conference on Exploring the Role of Mathematics in Computer Science, Machine Learning and Data Science में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया।

यह राष्ट्रीय सम्मेलन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के तत्वावधान में 25 से 27 अक्तूबर तक आयोजित किया गया था। एम.एससी. गणित प्रथम वर्ष के छात्र सिद्धार्थ और आयुष ने गणितीय मॉडलिंग पर अपने शोध पत्र की प्रस्तुति दी, जिसने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। देशभर से आए प्रतिभागियों में दोनों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति और नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण से सबका ध्यान आकर्षित किया।

निर्णायकों ने उनके शोध पत्र को नवाचार, प्रस्तुति की स्पष्टता और विषय की गहराई के लिए सर्वश्रेष्ठ घोषित किया। दोनों विद्यार्थियों को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर टी.डी. कॉलेज के प्राचार्य और गणित विभाग के शिक्षकों ने दोनों छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सिद्धार्थ और आयुष के घरों तथा गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई है। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    स्कूल खुलने से पहले ढहा जर्जर विद्यालय भवन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय सेमरी में सुबह अचानक भरभराकर गिरा निष्प्रयोज्य भवन, ग्रामीणों ने शेष जर्जर भवन हटाने की उठाई मांग   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। विकास खंड मुंगराबादशाहपुर अंतर्गत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह