“भारत कुमार” की उपाधि से सम्मानित हुए चोलापुर के पहलवान भगतसिंह यादव

फतेहपुर कुश्ती प्रतियोगिता में हासिल की शानदार जीत, पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल ने गदा देकर किया सम्मानित

वाराणसी (चोलापुर): क्षेत्र के महमूदपुर गांव के उभरते हुए पहलवान भगतसिंह यादव ने फतेहपुर में आयोजित भव्य कुश्ती प्रतियोगिता में अपनी दमदार प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें “भारत कुमार” की प्रतिष्ठित उपाधि से नवाजा गया।

प्रतियोगिता में भगतसिंह यादव ने अपनी शक्ति, तकनीक और फुर्ती का लोहा मनवाते हुए केवल एक ही दिन में चार जोड़ी कुश्तियां जीत लीं। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

सम्मान समारोह के दौरान पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल ने उन्हें गदा भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

महमूदपुर अखाड़े के उस्ताद रामू पहलवान ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भगतसिंह यादव ने चोलापुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 24 पहलवानों ने हिस्सा लिया था, जिनमें भगतसिंह का प्रदर्शन सबसे उत्कृष्ट रहा।

रामू पहलवान ने कहा, “यदि चोलापुर के पहलवानों को उचित सुविधाएँ और प्रोत्साहन मिले, तो वे हरियाणा जैसे राज्यों के पहलवानों को भी टक्कर दे सकते हैं। भगतसिंह यादव जैसे खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।”

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान