तेरहवीं भोज का बहिष्कार कर आयोजित हुई श्रद्धांजलि शोक सभा

वृक्षारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

दानगंज (वाराणसी): विकास खंड चोलापुर क्षेत्र के ग्राम सभा लालमन कोट स्थित ग्राम ढ़ेरही में सोमवार को एक श्रद्धांजलि शोक सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन की विशेषता यह रही कि स्व. श्याम प्यारे यादव के परिवार ने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ कदम उठाते हुए पारंपरिक तेरहवीं भोज का बहिष्कार किया।

परिवार के इस निर्णय का ग्रामीणों ने स्वागत करते हुए इसे एक सकारात्मक सामाजिक संदेश बताया। श्रद्धांजलि सभा में गांव के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और स्व. श्याम प्यारे यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्व. यादव के पुत्र मुकेश यादव, बृजेश यादव और उनके भाइयों ने कहा कि समाज में व्याप्त इस फिजूलखर्ची और कुप्रथा को समाप्त करने की दिशा में यह एक छोटा पर सार्थक प्रयास है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से धीरे-धीरे समाज में बदलाव अवश्य आएगा।

श्रद्धांजलि सभा के बाद परिवार और ग्रामीणों ने एक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। इससे कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक और प्रेरणादायी बन गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    MMSS इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का पर्व, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक