भंदहा कला–दुर्गवा मार्ग बदहाल, आए दिन हो रही दुर्घटनाएं

भंदहा कला–दुर्गवा मार्ग बदहाल, आए दिन हो रही दुर्घटनाएं

चौबेपुर (वाराणसी)। वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से भंदहा कला नहर किनारे होकर दुर्गवा राजवारी तक जाने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। वर्षों से मरम्मत न होने के कारण यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे आए दिन हादसे घट रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कैथी टोल प्लाजा से बचने के लिए बड़ी और ओवरलोड वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं, जिससे सड़क की स्थिति और अधिक बिगड़ गई है। गाड़ियों के भारी दबाव से जगह-जगह सड़क टूटकर दलदल का रूप ले चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि खराब सड़क के चलते बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग अक्सर फिसलकर घायल हो जाते हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि और विभाग इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ग्रामवासियों भूपेंद्र सिंह, शैलेश दुबे, प्रवीण सिंह, जयप्रकाश सिंह और तेरसू यादव ने बताया कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। वहीं, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता वल्लभाचार्य पांडेय ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सड़क को तत्काल गड्ढामुक्त और दुरुस्त कराने की मांग की है। उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि प्रशासन ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करे जिससे ओवरलोड वाहन टोल बचाने के लिए इस मार्ग का उपयोग न कर सकें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा