खेत में फसल काट रही महिला पर जंगली सूअर का हमला, गंभीर रूप से घायल

खेत में फसल काट रही महिला पर जंगली सूअर का हमला, गंभीर रूप से घायल

 

 

चौबेपुर (वाराणसी) थाना क्षेत्र के ग्राम रामचंदीपुर में मंगलवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में काम कर रही एक महिला पर जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

जानकारी के अनुसार, रामचंदीपुर निवासी सावित्री देवी (60) सुबह अपने खेत में बाजरे की फसल काट रही थीं। इसी दौरान खेत की मेड़ के पास झाड़ियों में छिपा जंगली सूअर अचानक उन पर टूट पड़ा। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि सावित्री देवी गिर पड़ीं और उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

 

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। शोर और डंडों की बौछार से सूअर खेत से भाग निकला। घायल महिला को तत्काल ग्रामीणों ने नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

 

घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में बढ़ते जंगली सूअरों के आतंक पर नियंत्रण की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    96.99 करोड़ की लागत से 12 माह में तैयार होगी अत्याधुनिक इमारत, महापौर ने गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश   वाराणसी। सिगरा स्थित नगर निगम परिसर में…

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    बकाया वसूली तेज करने हेतु सचिव ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश   वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) में गुरुवार को एकमुश्त समाधान योजना (ओ.टी.एस.)-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    चौबेपुर में गहराया पेयजल संकट

    चौबेपुर में गहराया पेयजल संकट

    बंद मकान में लाखों की चोरी, जेवरात-नकदी समेत बाइक ले उड़े चोर

    बंद मकान में लाखों की चोरी, जेवरात-नकदी समेत बाइक ले उड़े चोर

    मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन

    मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन