रामेश्वर में देव दीपावली और वरूणा महोत्सव होगा शहीद जवानों को समर्पित

रामेश्वर में देव दीपावली और वरूणा महोत्सव होगा शहीद जवानों को समर्पित

रामेश्वर (वाराणसी)। पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे तीर्थ पड़ाव रामेश्वर में इस वर्ष देव दीपावली और वरूणा महोत्सव आध्यात्मिकता के साथ देशभक्ति की अद्भुत छटा बिखेरने को तैयार है। रामेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर आचार्य पं. अनूप तिवारी ने बताया कि रामेश्वर युवा समिति और स्थानीय सहयोगी जनों ने इस बार के आयोजन को पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय जवानों तथा ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों को समर्पित करने का निर्णय लिया है।

मां वरूणा घाट को सजाने के लिए सुगंधित फूलों, विद्युत झालरों और उच्च रोशनी वाले सिस्टम की व्यवस्था की गई है। घाट को लगभग पांच हजार दीपों से प्रज्ज्वलित कर अलौकिक प्रकाश की झिलमिलाहट प्रस्तुत की जाएगी।

नारी शक्ति को विशेष सम्मान देने के उद्देश्य से स्थानीय विद्यालयों की छात्राएं दीपदान कर झांकी का हिस्सा बनेंगी। वहीं, मंदिर परिसर में संचालित संस्कृत पाठशाला के 21 वेदपाठी बटुक और डमरू दल शंख-ध्वनि के साथ मां वरूणा की पूजा-अर्चना कर आरती संपन्न कराएंगे।

ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित इस वरूणा महोत्सव में देव दीपावली महासमिति, स्थानीय ग्रामप्रधान, समाजसेवी, भूतपूर्व सैनिक तथा गंगा समग्र संगठन का विशेष योगदान रहेगा। सभी कार्यक्रमों का संचालन रामेश्वर युवा समिति द्वारा किया जाएगा।

सांस्कृतिक संध्या में लोकगीत, भजन और रामायण गायक गुड्डू रसिया अपनी मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को काशी की वरूणा, अस्सी और गंगा की पावन झलक का अनुभव कराएंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग