देव दीपावली पर चौबेपुर का प्राचीन हनुमान धाम हुआ आलोकित

राम’ अक्षर की दीप सज्जा बनी आकर्षण का केंद्र, हनुमान चालीसा और मंगल आरती से गूंजा वातावरण

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) 

चौबेपुर (वाराणसी)। गौरा ऊपर रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में बुधवार की शाम देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और भक्ति के रंगों में रंगा दिखाई दिया। मंदिर प्रांगण में सजाए गए 551 दीपों की ज्योति ने ऐसा मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया कि दर्शनार्थियों के कदम स्वयं ही आस्था में रुकते चले गए। दीपों की कतारों के बीच हनुमान जी के समक्ष दीपों से सजाया गया ‘राम’ नाम का पावन स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बना रहा। मानो स्वयं प्रभु श्रीराम का आशीष स्थल पर अवतरित हो रहा हो।

संध्या होते ही आरती और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। ‘जय बजरंगबली’ “जय हनुमान” और ‘जय श्री राम’ के जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय और ऊर्जावान हो उठा। मंगल आरती के दौरान बजते घंटा-घड़ियाल और शंखनाद ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक शांति और अलौकिक आभा से भर दिया।

आरती के उपरांत उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की और दीपदान करते हुए देव दीपावली के पर्व को आनंद और भक्ति के साथ मनाया।

कार्यक्रम में मनीष उपाध्याय, अमित उपाध्याय, विपुल उपाध्याय, विश्वास चतुर्वेदी, विशाल उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, अजय जायसवाल, उत्तम सिंह, गिरधारी उपाध्याय, नितिन उपाध्याय, गौरव उपाध्याय, शरद उपाध्याय, सुनील जायसवाल सहित अनेक श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन