स्वर्वेद महामंदिर के पास अवैध पाली क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से हड़कंप

स्वर्वेद महामंदिर के पास अवैध पाली क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से हड़कंप

चौबेपुर (वाराणसी)। उमरहां स्थित स्वर्वेद महामंदिर के समीप भगवती धाम खरगीपुर रोड पर संचालित आदित्य पाली क्लिनिक पर बुधवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर जांच में अनियमितता पाए जाने पर क्लिनिक को सील कर दिया। लंबे समय से बिना वैध लाइसेंस और पंजीकरण के चल रहे इस क्लिनिक पर कार्रवाई होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

चिरईगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी मनोज वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि क्लिनिक में बिना योग्य चिकित्सक की मौजूदगी के मरीजों का इलाज किया जा रहा था तथा दवाओं और उपचार सामग्री का इस्तेमाल बिना किसी अनुमति के किया जा रहा था। टीम को देखते ही क्लिनिक संचालक मौके से फरार हो गया।

प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि क्लिनिक के कुछ सामान्य कागजात अवश्य मिले, लेकिन अस्पताल संचालन के लिए आवश्यक लाइसेंस नहीं था। नियमों के उल्लंघन पर क्लिनिक को तत्काल बंद कराते हुए संचालक को कड़ी हिदायत दी गई है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों और नर्सिंग होम के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। बिना मान्यता और सुरक्षा मानकों का पालन किए स्वास्थ्य सेवाएं चलाने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा, क्योंकि ऐसे संस्थान लोगों की जान से सीधे तौर पर खिलवाड़ करते हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग