पिपरी में दो मंदिरों की हनुमान प्रतिमाएं खंडित, ग्रामीणों में रोष

पिपरी में दो मंदिरों की हनुमान प्रतिमाएं खंडित, ग्रामीणों में रोष

चौबेपुर (वाराणसी) : गांव पिपरी में शुक्रवार सुबह उस समय तनाव का माहौल पैदा हो गया, जब दो मंदिरों में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमाएं खंडित अवस्था में मिलीं। सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं को टूटा देख इसकी सूचना गांव में फैलानी शुरू की, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए।

जानकारी के अनुसार, गांव के मुख्य मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा खंडित मिली। वहीं गांव के बाहर खेत स्थित टीनशेड के नीचे निर्माणाधीन मंदिर में रखी नई प्रतिमा भी अज्ञात तत्वों द्वारा तोड़ दी गई। यह मंदिर ग्रामीणों के सहयोग से तैयार कराया जा रहा था। निर्माण कार्य में राजेश यादव ‘बागी’, गुड्डू सिंह, भरत राजभर, अंकित सिंह सहित कई ग्रामीणों की सहभागिता रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान मंगल यादव ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर चौबेपुर थाने की पुलिस पहुंची और दोनों मंदिरों का निरीक्षण किया। पुलिस ने टूटी प्रतिमाओं के अवशेष कब्जे में ले लिए हैं। ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। वहीं गांव में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग