कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान एवं दीपदान से मिलता है अनंत पुण्य : शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान एवं दीपदान से मिलता है अनंत पुण्य : शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज

 वाराणसी। कार्तिक मास की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और पुण्यदायक माना गया है। इसे कार्तिकी पूर्णिमा, त्रिपुरारी पूर्णिमा और गंगा स्नान पर्व के रूप में भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा स्नान, व्रत, दान और दीपदान करने से जन्म-जन्मांतर के पापों का नाश होता है और मनुष्य को अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है।

श्री काशी सुमेरु पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का दिन आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्यता का प्रतीक है। इस दिन गंगा तटों पर स्नान कर भगवान विष्णु, भगवान शिव और माता लक्ष्मी का पूजन-आराधन करने से जीवन में सौभाग्य, शांति और समृद्धि का संचार होता है।

उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा को गंगा तटों पर दीपदान करने की परंपरा अत्यंत प्राचीन है। दीपदान से अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का संदेश मिलता है। इस दिन दीपों की उजास से वातावरण में पवित्रता और श्रद्धा का अद्भुत संयोग निर्मित होता है।

शंकराचार्य ने प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि सभी लोग इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान, व्रत, दान और दीपदान अवश्य करें। इससे मनुष्य के जीवन में शुभता, सकारात्मकता, आशीर्वाद और कल्याण की प्राप्ति होती है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग