प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आएंगे काशी

चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, पर्यटन व यात्री सुविधा को मिलेगा बढ़ावा

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम अपने दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री का काफिला सीधे बरेका पहुंचेगा।

प्रधानमंत्री शनिवार को बनारस (पूर्व मंडुवाडीह) रेलवे स्टेशन से देश को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे। इनमें वाराणसी–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस विशेष रूप से काशी और पूर्वांचल के लिए लाभकारी मानी जा रही है। इसके साथ ही लखनऊ–सहारनपुर, फिरोजपुर–दिल्ली और एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस को भी पीएम हरी झंडी दिखाएंगे।

नए रेल मार्गों से यात्रियों के समय की बचत होगी और यात्रा अधिक सुगम एवं आरामदायक होगी। वाराणसी से खजुराहो की कनेक्टिविटी से धार्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है। यह मार्ग वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और विश्व धरोहर स्थल खजुराहो को जोड़ेगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आसान और तेज यात्रा का विकल्प मिलेगा।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बनारस स्टेशन पर शहर के गणमान्य नागरिकों से संवाद भी शामिल है। इसके अलावा बीजेपी कार्यकर्ता शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। वाराणसी में प्रधानमंत्री लगभग 3200 प्रबुद्धजनों से भी संवाद करेंगे, जिसमें शिक्षाविद, उद्योगपति, समाजसेवी, चिकित्सक और अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।

आज का दौरा न सिर्फ काशी के लिए, बल्कि पूरे उत्तर भारत और दक्षिण भारत के पर्यटन व यात्री परिवहन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला