स्कूलों में गूंजा वंदे मातरम्, 150 वर्ष पर सामूहिक राष्ट्रगीत का आयोजन

स्कूलों में गूंजा वंदे मातरम्, 150 वर्ष पर सामूहिक राष्ट्रगीत का आयोजन

चौबेपुर (वाराणसी)। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चोलापुर विकासखंड के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में राष्ट्रगीत गान कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती, मोलनापुर, चौबेपुर, छित्तमपुर, गौरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर, अजांव, बर्थरा खुर्द, कौवापुर सहित क्षेत्र के अनेक विद्यालयों में बच्चों ने एक साथ सुर-लय में राष्ट्रगीत और वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। शिक्षकों ने बच्चों को राष्ट्रगीत के इतिहास, महत्व और राष्ट्रीय आंदोलन में इसकी भूमिका पर भी जानकारी दी।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे वर्षभर विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक एकता और भारतीय पहचान के प्रति गर्व की भावना को और सुदृढ़ करना है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग