पेड़ और पोल से बांधकर पीटा, छह नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पेड़ और पोल से बांधकर पीटा, छह नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चौबेपुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के नरायनपुर गाँव में बुधवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने गाँव के ही एक परिवार पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए तीन लोगों को जबरन बाहर खींच लिया और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर बाँधकर बेरहमी से पिटाई की।

पीड़ित गुलाब प्रसाद के मुताबिक, उनके परिजनों सनी, गोविंद और राधिका देवी को पहले घर से खींचकर सड़क पर लाया गया। इसके बाद सनी को बिजली के पोल से और गोविंद व राधिका को नीम के पेड़ से बाँधकर लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट की गई। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित पक्ष ने नंदलाल, शशिकांत, रविकांत, राजेंद्र राम, नागेंद्र और जयशंकर पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया।

चौबेपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित के तहरीर के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग