चुमकुनी में लापता युवक के परिजनों से मिले अजय सेवा समिति के अध्यक्ष

चुमकुनी में लापता युवक के परिजनों से मिले अजय सेवा समिति के अध्यक्ष

चौबेपुर (वाराणसी)। थाना चौबेपुर क्षेत्र के चुमकुनी गांव निवासी राजकुमार उर्फ गुड्डू गोंड के लापता होने के मामले में अभी तक ठोस कार्यवाही न होने से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। ज्ञात हो कि राजकुमार कुछ दिन पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया था, जिसके बाद परिजनों ने चौबेपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीते 28 नवंबर को सिवान क्षेत्र में एक कंकाल मिलने की सूचना से गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। मामले को लेकर ग्रामीणों ने चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग पर जाम लगाया, जिसे मौके पर पहुंचे एसीपी सारनाथ ने समझाकर समाप्त कराया था।

परिजनों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा अब तक डीएनए परीक्षण नहीं कराया गया है तथा अज्ञात लोगों के विरुद्ध दिए गए नामों पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इसी सूचना के बाद अजय सेवा समिति के अध्यक्ष अजय सिंह रविवार को चुमकुनी पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया तथा सहयोग राशि प्रदान की। अजय सिंह ने कहा कि मामले में गंभीर लापरवाही प्रतीत हो रही है, इसलिए सोमवार को पीड़ित परिवार को साथ लेकर कमिश्नर को लिखित प्रार्थना पत्र दिया जाएगा और निष्पक्ष जांच हेतु विशेष टीम गठित करने की मांग की जाएगी।

परिजनों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही मामले में निर्णायक कदम उठाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा