वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन

चौबेपुर (वाराणसी)। भगवती धाम इंटर कॉलेज, खरगीपुर पियरी में बुधवार को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में एक वर्ष तक चलने वाले इस कार्यक्रम श्रृंखला के तहत छात्रों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कर देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

जानकारी के अनुसार यह स्मरणोत्सव चार चरणों में पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 7 से 14 नवंबर, दूसरा चरण 19 से 26 जनवरी, तीसरा चरण 7 से 15 अगस्त तथा अंतिम चरण 1 से 7 नवंबर 2026 तक चलेगा। संस्कृति निदेशालय ने सभी शैक्षणिक संस्थानों व विभागों को कार्यक्रमों के सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् भारत माता के प्रति समर्पण और गौरव का प्रतीक है। यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान करोड़ों देशवासियों में ऊर्जा और उमंग का स्रोत बना था और आज भी राष्ट्रप्रेम की भावना जगाता है।

उन्होंने बताया कि बंकिम चंद्र चटर्जी ने ‘वंदे मातरम्’ गीत 7 नवंबर 1875 को अक्षय नवमी के अवसर पर रचा था, जिसे बाद में संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया।

कार्यक्रम का संचालन कैलाश नाथ यादव ने किया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाएँ रणजीत सिंह, अरविंद सिंह, पंकज सिंह, धीरज राय, रामजनम यादव, अजय यादव, जुगनू चौरसिया, बलवंत कुमार एवं सुमन सिंह सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग