वाराणसी: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदेय स्थल का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदेय स्थल का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

 

वाराणसी। निर्वाचन नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी एवं पारदर्शी रूप से संचालित कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्राथमिक विद्यालय अकथा स्थित मतदेय स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद सुपरवाइजर और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से पुनरीक्षण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ के मोबाइल में बीएलओ ऐप के एडवांस वर्जन की कार्य प्रणाली की जानकारी लेते हुए उसके प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) वितरित किए जा रहे हैं, उन्हें समय पर ऐप पर मार्क करते रहें, ताकि ऑनलाइन प्रगति अद्यतन रह सके।

 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधित करने की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी तथा नियमानुसार होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि 15 नवंबर तक अपने-अपने क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण हर हाल में पूरा कर लें।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि सटीक निर्वाचक नामावली मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने मतदाताओं से अनुरोध किया कि बीएलओ द्वारा दिए गए गणना प्रपत्र को ध्यानपूर्वक भरकर हस्ताक्षर सहित वापस करें। यदि घर के सदस्य अनुपस्थित हों, तो परिवार का कोई वयस्क सदस्य भी फॉर्म भरकर जमा कर सकता है।

 

उन्होंने राजनीतिक दलों से भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की, ताकि मतदाता सूची अधिकतम सही, अद्यतन और पारदर्शी रूप से तैयार हो सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग