वाराणसी: भगवती धाम में दुर्गा माता की मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में रोष

भगवती धाम में दुर्गा माता की मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में रोष

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। मां भगवती धाम, खरगीपुर में रविवार की देर रात अराजक तत्वों द्वारा दुर्गा माता की मूर्ति तोड़े जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी इसी मंदिर परिसर में हनुमान जी की मूर्ति खंडित की जा चुकी है। कुछ माह पहले यहां से घंटा चोरी होने की घटना दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में पुजारी पं. सच्चिदानंद मिश्रा ने चौबेपुर थाने में तहरीर भी दी थी। तहरीर में पियरी (बैजू का पूरा) के दिनेश कुमार यादव तथा छाई गांव के शिवसागर राजभर के नाम शामिल थे। ग्रामीणों के अनुसार दोनों ने घंटा वापस करने की बात कही थी, परंतु अब तक घंटा नहीं लौटाया गया।

पुजारी सच्चिदानंद मिश्रा का कहना है कि मंदिर में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं की सूचना पुलिस को दी जाती रही है, परंतु कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली। रविवार की रात हुई तोड़फोड़ की घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौबेपुर क्षेत्र में हाल के दिनों में धार्मिक मूर्तियों से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे पहले पिपरी, राजवाड़ी, हडियाडीह और जयरामपुर गांवों में भी इसी तरह की वारदातें हो चुकी हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की उदासीनता के कारण असामाजिक तत्वों के मनोबल में बढ़ोतरी हुई है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद पुलिस जांच करने तक नहीं पहुंचती। घटना के बाद ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा।

इस संबंध में चौबेपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में असंतोष और बढ़ गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग