वाराणसी: यूनियन बैंक धौरहरा शाखा में मनाया गया 107वां स्थापना दिवस

यूनियन बैंक धौरहरा शाखा में मनाया गया 107वां स्थापना दिवस

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के धौरहरा स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा में मंगलवार को बैंक का 107वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक शशि शेखर ठाकुर ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर और सहज सेवाएं उपलब्ध कराना है। ग्राहक संतुष्टि ही बैंक की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बैंक एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समय पर लाभार्थियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

 

स्थापना दिवस के मौके पर बैंक में आए ग्राहकों तथा कर्मचारियों को केक एवं चॉकलेट वितरित किए गए। प्रबंधक ने कहा कि ग्राहक बैंक की आधारशिला हैं, इसलिए प्रत्येक ग्राहक को सम्मानपूर्वक सेवा प्रदान करना आवश्यक है।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविंद कुमार, मिथलेश कुमार, अमिताभ सिंह, बद्रे आलम, मुन्नु रावत, संदीप यादव, राजेश, राधेश्याम, सांतनु, डॉ. जवाहिर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार देर…

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस