वाराणसी: बम विस्फोट में मारे गए लोगों को बनवासी महिलाओं ने दी श्रद्धांजलि

बम विस्फोट में मारे गए लोगों को बनवासी महिलाओं ने दी श्रद्धांजलि

वाराणसी। दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण बम विस्फोट की घटना से सम्पूर्ण काशी शोकाकुल है। इस घटना की आदर्श फाउंडेशन एवं गरीब सहायक एवं उत्थान समिति, वाराणसी ने कड़ी निंदा करते हुए मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान बनवासी बस्ती की महिलाओं ने मोमबत्तियाँ जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आदर्श फाउंडेशन के सचिव सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने की। गरीब सहायक एवं उत्थान समिति के अध्यक्ष महिवाल कश्यप ने कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाने वाली ऐसी घटनाएँ मानवता के विरुद्ध हैं, जिनका पूरे समाज को मिलकर विरोध करना होगा।

इस दौरान ग्रामीण महिलाओं चंपा देवी, ऊषा देवी, कमला देवी, ममता देवी, परमी देवी, तथा बनवासी समाज के भिखारी बनवासी, पप्पू बनवासी, धर्मेंद्र बनवासी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग