तेजस्वी बने ‘फेलस्वी’, तेज प्रताप ने महागठबंधन पर साधा निशाना; पीएम मोदी-अमित शाह की तारीफ

तेजस्वी बने ‘फेलस्वी’, तेज प्रताप ने महागठबंधन पर साधा निशाना; पीएम मोदी-अमित शाह की तारीफ

 

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए दो सौ से अधिक सीटें जीत लीं। महागठबंधन को भारी पराजय का सामना करना पड़ा। राघोपुर से तेजस्वी यादव जहां कड़े मुकाबले में अंत में जीत सके, वहीं तेज प्रताप यादव महुआ सीट से चुनाव हार गए।

 

हार के बाद तेज प्रताप ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महागठबंधन, विशेषकर आरजेडी और कांग्रेस, पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी यादव को ‘फेलस्वी’ बताते हुए कहा कि बिहार ने संदेश दे दिया है कि अब राजनीति परिवारवाद नहीं, सुशासन और शिक्षा की होगी। उन्होंने कांग्रेस को ‘जयचंद’ करार देते हुए कहा कि पार्टी बिहार से खत्म हो गई है।

 

तेज प्रताप ने लिखा कि परिणाम जनता का जनादेश है और वे इसे सिर माथे पर स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि हार के बावजूद जनता का प्रेम उनका सबसे बड़ा बल है और वे महुआ की जनता से किए वादों को निभाने का प्रयास जारी रखेंगे।

 

पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ

उन्होंने एनडीए की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और बिहार प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की मेहनत को दिया। साथ ही कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन पर जनता ने भरोसा जताया है। तेज प्रताप के अनुसार, एनडीए गठबंधन की एकजुटता ही इस ऐतिहासिक जीत का सबसे बड़ा कारण बनी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा