सीआईएसएफ कांस्टेबल के घर चोरों का धावा, 20 लाख से अधिक का सामान पार

सीआईएसएफ कांस्टेबल के घर चोरों का धावा, 20 लाख से अधिक का सामान पार

चोलापुर (वाराणसी) चोलापुर थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने सीआईएसएफ कांस्टेबल के घर पर धावा बोलकर लाखों का सामान उड़ा लिया। पीड़िता साधना पाठक, निवासी नीदौरा (पोस्ट उदयपुर), ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति राजन पाठक भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं और वर्तमान में ओबरा (सोनभद्र) में सीआईएसएफ कांस्टेबल के रूप में तैनात हैं।

साधना पाठक हाल ही में पित्त की थैली के ऑपरेशन के बाद अपने पति के पास गई थीं। इसी दौरान पड़ोसियों से सूचना मिली कि उनके घर का मुख्य दरवाजा खुला है। सूचना मिलते ही उन्होंने पास में रहने वाले अपने भाई को मौके पर भेजा। घर पहुंचने पर पता चला कि ताला टूटा हुआ था और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।

चोर घर से 50 हजार रुपये नकद, दो सोने के हार सेट, मंगलसूत्र, दो सोने की चैन, पुरुषों की पांच सोने की अंगूठियां, महिलाओं की तीन सोने की अंगूठियां, 10 चांदी की पायल, कमरबंद, चांदी की चैन, ब्रेसलेट, सोने का कान सेट, दो तल्ला झुमका, स्मार्ट वॉच, सोनाटा घड़ी, लैपटॉप तथा सीसीटीवी का डीवीआर सहित कीमती सामान ले उड़े। चोरी गए सामान की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

पुलिस को तहरीर दे दी गई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सुराग जुटाने में लगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान