सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर शिवपुर में एकता पदयात्रा, तिरंगों के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर शिवपुर में एकता पदयात्रा, तिरंगों के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे

वाराणसी: विधानसभा शिवपुर में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक अनिल राजभर के नेतृत्व में भव्य एकता पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने हाथ में तिरंगा लेकर पदयात्रा की अगुवाई की और कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि “सरदार पटेल ने 562 रियासतों को मिलाकर भारत को अखंड स्वरूप प्रदान किया। उनके जनभावना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना ही भाजपा का उद्देश्य है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महापुरुषों का सम्मान नहीं किया, जबकि भाजपा ने हमेशा राष्ट्रनिर्माताओं का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है।

उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही यह यात्रा प्रदेशभर में एकता और अखंडता का संदेश दे रही है। पदयात्रा में समाज के हर वर्ग की सहभागिता भारत को एक सूत्र में पिरोने की भावना को मजबूत करती है।

यात्रा में सभी प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लिए हुए थे। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “सरदार पटेल अमर रहें” के गगनभेदी नारे गूंजते रहे। पदयात्रा विकास इंटर कॉलेज से शुरू होकर बड़ालालपुर, लमही होते हुए सरदार पटेल इंटर कॉलेज पहुंची, जहां यह जनसभा में परिवर्तित हुई।

जनसभा मंच पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयनाथ सिंह पटेल ने की, स्वागत भाषण जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने दिया। संचालन कमलेश मौर्य तथा धन्यवाद ज्ञापन रेड्डी जी ने किया।

ज्ञानचंद पटेल, अभय प्रजापति, प्रकाश राजभर, अवनीश पाठक, रामाश्रय प्रजापति, श्यामकार्तिक मिश्रा, देवमणि तिवारी, धीरज मिश्रा, शशिकांत गिरी, ममता राय, मीना तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चोलापुर पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार

    50 लीटर कच्ची शराब व उपकरणों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, ईंट भट्ठे के पास चल रहा था धंधा   चोलापुर (वाराणसी)। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अवैध मादक…

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    “स्वच्छ परिसर – स्वस्थ समाज” का संदेश देकर विद्यार्थियों ने लोगों को किया जागरूक   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। चंद्रशेखर सिंह नेशनल कॉलेज, कादीपुर कला, चौबेपुर के विद्यार्थियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोलापुर पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार

    चोलापुर पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह