कौशल विकास से आत्मनिर्भर बन रहे युवा

रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता : अजगरा विधायक त्रिभुवन राम

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। सरकार का लक्ष्य है कि कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। यह बात शुक्रवार को अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने चौबेपुर कस्बे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।

 

विधायक ने सनसाइन आईटीआई परिसर में इनोविजन लिमिटेड द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं के लिए यह केंद्र एक बड़ा अवसर साबित होगा। प्रशिक्षण पाकर युवा न सिर्फ रोजगार प्राप्त करेंगे, बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि जब युवा सशक्त होंगे तभी प्रदेश और देश का विकास गति पकड़ेगा।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन चंद्रशेखर तिवारी ‘मून’ ने की। उन्होंने बताया कि संस्थान में इससे पहले भी इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सिडबी जैसी नामी कंपनियों के सीएसआर फंड से कई प्रशिक्षण योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

 

कार्यक्रम में डीपीओ जय कृष्ण श्रीवास्तव, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ‘बीरू’, संतोष कन्नौजिया, अमरावती वेलफेयर सोसायटी के कोऑर्डिनेटर सृजन चतुर्वेदी, शिवम, दिव्या, पुष्कर, विनोद चतुर्वेदी, शारदा चतुर्वेदी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंह और पूर्व सांसद रामकिशन ने किया उद्घाटन, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी बाइक खरीदने की सुविधा     रिपोर्ट : विवेक राय…

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    छह टीमें गांव-गांव पहुंचकर कर रहीं टीकाकरण, अब तक करीब चार हजार गोवंश को लगाया गया टीका     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। गोवंश को लम्पी स्किन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर