25 हजार कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ की तैयारियाँ पूरी, 200 मेट्रिक टन वैदिक सामग्री से प्रज्ज्वलित होंगे यज्ञकुंड

25 हजार कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ की तैयारियाँ पूरी, 200 मेट्रिक टन वैदिक सामग्री से प्रज्ज्वलित होंगे यज्ञकुंड

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

उमरहाँ (वाराणसी)। विहंगम योग संत समाज के 102वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में स्वर्वेद महामंदिर धाम, उमरहाँ में 25–26 नवंबर को आयोजित होने वाला 25,000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ अब अपने अंतिम चरण में पहुँच गया है। इसे विहंगम योग परंपरा का अब तक का सबसे विशाल और ऐतिहासिक आयोजन माना जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार महायज्ञ में करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु दंपति एक साथ 25,000 हवन कुण्डों में आहुतियाँ अर्पित करेंगे। यह अनुष्ठान विहंगम योग की वैश्विक पहचान को और सुदृढ़ करने वाला बताया जा रहा है।

यज्ञ परिसर में हवन-कुण्ड निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। हजारों सेवा-कार्यकर्ता रात-दिन समतलीकरण, लेआउट और कुण्ड सज्जा में जुटे हैं। अभी तक लगभग 12,000 कुण्ड बनाए जा चुके हैं, शेष कुण्डों का काम अंतिम दौर में है।

संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज स्वयं व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। देशभर से आए सेवक उनके निर्देशानुसार लगातार सेवा कार्यों में लगे हैं।

आयोजकों का कहना है कि यह महायज्ञ केवल यज्ञस्थल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि काशी क्षेत्र में भी इसका आध्यात्मिक और मंगलमय प्रभाव अनुभव किया जाएगा।

महायज्ञ के लिए लगभग 200 मेट्रिक टन वैदिक सामग्री जुटाई गई है। इसमें भारतीय वेद-लक्षणा गाय का शुद्ध बिलोना घी (गो धाम तीर्थ पथमेड़ा, राजस्थान), गो-पदार्थ, प्राकृतिक जड़ी-बूटियाँ, रोगनाशक औषधियाँ, सुगंधित द्रव्य, मिष्ठान, आहुतिद्रव्य तथा पवित्र लकड़ी शामिल है।

यज्ञस्थल पर विशेष सामग्री के उपयोग से समारोह की दिव्यता और तेजस्विता कई गुना बढ़ने की उम्मीद है। स्वर्वेद महामंदिर धाम में होने वाला यह विराट महायज्ञ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का अद्वितीय संगम बनने जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान