संविधान दिवस पर महिला महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

संविधान दिवस पर महिला महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। स्व. सुबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय, कटेसर कला में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मंगलवार को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्पा सिंह ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।

दोनों कार्यक्रम अधिकारियों ने राष्ट्र निर्माण में संविधान की भूमिका, महत्व और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेविकाओं को जागरूक एवं प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्रवक्ता चन्द्रशेखर आजाद ने संविधान के मूल कर्तव्यों और मौलिक अधिकारों की जानकारी देते हुए उनके पालन की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेविका चंचल कु. गिरि ने संविधान के मौलिक अधिकारों के अनुपालन पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि क्या आज वास्तव में बाबा साहब द्वारा प्रदत्त अधिकारों का सही ढंग से पालन हो रहा है?

पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली स्वयंसेविका शिवांगी को प्राचार्या द्वारा सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में दोनों कार्यक्रम अधिकारी, सभी स्वयंसेविकाएँ और महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार