नेत्र परीक्षण शिविर में 122 लोगों की निःशुल्क जांच, 48 मोतियाबिंद मरीजों का होगा मुफ्त ऑपरेशन

नेत्र परीक्षण शिविर में 122 लोगों की निःशुल्क जांच, 48 मोतियाबिंद मरीजों का होगा मुफ्त ऑपरेशन

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट और वाराणसी के प्रतिष्ठित आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आशा ट्रस्ट केंद्र, भन्दहां कला (कैथी) पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 122 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई, जिनमें से 48 मोतियाबिंद मरीजों को चिन्हित किया गया। इन मरीजों का मुफ्त ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपण और चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा।

अस्पताल में आवश्यक परीक्षणों के बाद इनका ऑपरेशन गुरुवार को किया जाएगा। सभी मरीजों को शुक्रवार को अस्पताल की बस द्वारा वापस आशा केंद्र लाया जाएगा।

नेत्र परीक्षण की जिम्मेदारी आर. जे. शंकरा अस्पताल की सामुदायिक आउटरीच टीम—गणेश, अभय, रिषभ, स्वीटी, सुदीक्षा और रेणु—ने निभाई।

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि जिला अंधता निवारण समिति, आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल और आशा ट्रस्ट के सहयोग से यह शिविर प्रत्येक माह के चौथे बुधवार को आयोजित किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मोतियाबिंद से छुटकारा दिलाया जा सके। अगला शिविर 24 दिसम्बर को लगेगा।

शिविर को सफल बनाने में प्रदीप सिंह, ब्रिजेश कुमार, दीन दयाल, सनी, राजकुमार पटेल, रमेश प्रसाद, अमित कुमार, सौरभ चन्द्र, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, मोनी, पूनम, नेहा, पूजा आदि का विशेष सहयोग रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार