कफ सिरप रैकेट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का हमला, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कफ सिरप रैकेट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का हमला, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नशीली और जानलेवा कफ सिरप के अवैध कारोबार को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को लहुराबीर स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शहर में कफ सिरप का नेटवर्क तेजी से फल-फूल रहा है, जो कानून-व्यवस्था की विफलता ही नहीं बल्कि सत्ता संरक्षण का स्पष्ट संकेत है।

अजय राय ने कहा कि जब वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट जैसी सख्त व्यवस्था लागू है, तब भी जहरीली कफ सिरप का अवैध रैकेट सक्रिय कैसे है? उन्होंने आरोप लगाया कि इस धंधे में सत्ताधारी दल के कई सफेदपोश नेता शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि दो महीने पहले एनएचआरसी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार से कफ सिरप से हुई मौतों की रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन यूपी सरकार आज तक जवाब देने में विफल है। इसे उन्होंने प्रशासनिक लापरवाही और राजनीतिक संरक्षण का नतीजा बताया।

अजय राय ने 15 नवंबर को दर्ज पहली एफआईआर और 19 नवंबर को दर्ज दूसरी एफआईआर के बीच के अंतर पर सवाल उठाते हुए कहा कि—

पहली एफआईआर में आरोपी शुभम जायसवाल का पूरा विवरण मौजूद था, लेकिन दूसरी एफआईआर से वह जानकारी गायब है, जिससे राजनीतिक शरण मिलने का संदेह और गहरा होता है। उन्होंने ड्रग लाइसेंस अथॉरिटी के अधिकारी नरेश मोहन को पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड बताते हुए तत्काल बर्खास्तगी की मांग की।

अजय राय ने सरकार द्वारा लागू किए गए एसआईआर सिस्टम को फतेहपुर, गोंडा और लखनऊ में हुई बीएलओ कर्मचारियों की मौतों का सीधा कारण बताया। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम “वोट प्रबंधन” नहीं बल्कि “घोटाले मॉडल” है, जिसमें कर्मचारियों पर इतना दबाव है कि वे आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं।

उन्होंने मांग की कि मृतक बीएलओ के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए तथा संबंधित अधिकारियों पर 302 के तहत मुकदमा दर्ज हो।

अजय राय ने आरोप लगाया कि प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार, जमीन कब्जा और अवैध खनन जैसे अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि “यदि प्रधानमंत्री के अपने संसदीय क्षेत्र में ही अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है तो प्रदेश के अन्य जिलों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।”

संविधान दिवस के अवसर पर उन्होंने संविधान की रक्षा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखने की बात दोहराई। साथ ही 26/11 मुंबई हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला