अप्रैल तक तैयार हो जाएगा गंजारी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम,मंडलायुक्त ने लिया प्रगति का जायजा

अप्रैल तक तैयार हो जाएगा गंजारी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम,मंडलायुक्त ने लिया प्रगति का जायजा

 

वाराणसी। जनपद में जारी प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति का शुक्रवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, साथ ही जिन परियोजनाओं में विलंब हो रहा है, उनकी बाधाओं को दूर करने के उपाय भी बताए।

 

मंडलायुक्त ने गंजारी में निर्माणाधीन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए वर्तमान स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। अधिकारियों ने अवगत कराया कि स्टेडियम का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। वर्षा के कारण कुछ समय से रुका कार्य अब पुनः गति पकड़ चुका है और मार्च–अप्रैल के बीच स्टेडियम का निर्माण कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।

 

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने निर्माण कार्य से जुड़ी चुनौतियों और तकनीकी बाधाओं की जानकारी ली और संबंधित अफसरों को उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्टेडियम को जोड़ने वाले प्रमुख संपर्क मार्गों—हरसोस–सुईचक–गंगापुर मार्ग तथा रोहनियां–गंगापुर मार्ग—की प्रगति भी देखी।

 

हरसोस–सुईचक–गंगापुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण संबंधी जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व प्रस्ताव के अनुसार चैनेज 0.700 से 1.700 किमी तक सर्विस रोड निर्धारित थी, जिसके लिए 30 मीटर भूमि की आवश्यकता थी। परंतु वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा वैकल्पिक पार्किंग स्थल प्रस्तावित किए जाने के बाद यह मार्ग 0.000 से 3.050 किमी तक दो लेन में एक समान चौड़ाई के साथ निर्मित किए जाने का निर्णय अधिक उपयुक्त पाया गया। निरीक्षण में कुछ स्थानों पर चौड़ीकरण अधूरा मिला, जिस पर मंडलायुक्त ने शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

 

रोहनियां–गंगापुर मार्ग पर निरीक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि 5.680 किमी लंबे मार्ग का दो-लेन चौड़ीकरण प्रस्तावित है। यहाँ घने बिटुमिनस मैकाडम का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि दो स्थानों पर सीमेंट कंक्रीट का कार्य जारी है और बिटुमिनस कंक्रीट का अंतिम लेयर कार्य शेष है। मंडलायुक्त ने सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा कराने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान स्टेडियम निर्माण से जुड़ी कार्यदायी संस्था, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार