PM के संसदीय क्षेत्र से बाहर भेजी जा रही 1000 करोड़ की जहरीली दवा: सपा सांसद का आरोप

PM के संसदीय क्षेत्र से बाहर भेजी जा रही 1000 करोड़ की जहरीली दवा: सपा सांसद का आरोप

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से अन्य राज्यों में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कथित जहरीली कफ सिरप की सप्लाई किए जाने का मुद्दा शुक्रवार को सपा सांसद वीरेन्द्र सिंह ने गंभीर रूप से उठाया। प्रेसवार्ता में सांसद ने दावा किया कि यह अवैध कारोबार बिना राजनीतिक संरक्षण और पुलिस की संलिप्तता के फल-फूल ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को वह लोकसभा में भी उठाएंगे।

सांसद वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्षों से बड़ी मात्रा में जहरीली दवाओं की सप्लाई चल रही है, लेकिन आश्चर्य की बात है कि किसी एजेंसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। उन्होंने सवाल किया कि “क्या यह सब बिना संरक्षण के संभव है? कौन हैं वे सफेदपोश लोग जो इस गोरखधंधे को चला रहे हैं? पुलिस की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।”

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उन्होंने संसद में 377 के तहत नोटिस दिया है, जिसका जवाब मंगलवार या बुधवार तक आने की संभावना है। इसके बाद वे इस प्रकरण को लोकसभा में विस्तार से उठाने की तैयारी में हैं।

अमित सिंह टाटा की वायरल फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने कहा कि वह सिर्फ एक मोहरा है। “असल में इसमें शामिल राजनीतिक लोग और कुछ पुलिसकर्मी सामने आने चाहिए। अभी तक केवल छोटे लोगों को गिरफ्तार किया गया है, यह महज दिखावा है,” उन्होंने आरोप लगाया।

सांसद ने शुभम जायसवाल के फरार होने की अफवाह पर भी सवाल उठाया और कहा कि संभवतः वह किसी नेता के संरक्षण में हैं। वहीं एसआईआर को लेकर उन्होंने निर्वाचन आयोग की भूमिका पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि पंजीकरण हेतु उपयोग की जा रही सूची स्पष्ट नहीं है—2003 की या 2024 की। उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग एफिडेविट देकर स्पष्ट करे कि देश के हर नागरिक का नाम सूची में दर्ज होना चाहिए, तभी लोग विश्वासपूर्वक अपना एसआईआर करा सकेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार