मानक से कम इंटरलाकिंग पर नगर आयुक्त का सख्त रुख

गुणवत्ता सुधारने के निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शनिवार को वरुणापार जोन के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर इंटरलाकिंग कार्य मानक के अनुरूप न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा क्षेत्रीय अवर अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया।

नगर आयुक्त ने वार्ड सिकरौल स्थित गोविंद नगर कॉलोनी, यादव बस्ती, सनबीम वरुणा क्षेत्र सहित कई स्थानों पर साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। सिकरौल शेल्टर होम में व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्थानीय नागरिकों के अनुरोध पर नगर निगम की रिक्त भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर नगर आयुक्त ने बारातघर निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चल रहे इंटरलाकिंग कार्यों की गुणवत्ता की जांच की, जहां कार्य मानक के अनुरूप न मिलने पर अवर अभियंता ज्ञानचंद से स्पष्टीकरण मांगा।

नगर आयुक्त ने कचरा प्रबंधन, अतिक्रमण हटाने, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, शौचालयों की सफाई, नालों की स्थिति, पेयजल आपूर्ति तथा तालाब और कुओं की स्वच्छता का भी अवलोकन किया। उन्होंने आवश्यक मरम्मत एवं साफ-सफाई के प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता और समयबद्धता को प्राथमिकता में रखते हुए कार्यों को पूरी गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी जितेंद्र कुमार आनंद, अवर अभियंता सिविल, मार्ग प्रकाश तथा जलकल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान