स्व. राजबली सिंह को डिप्टी सीएम ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

डिप्टी सीएम ने कहा— पिता का साया उठना अत्यंत दुखद

वाराणसी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को पूर्व महापौर एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने पटेल के दिवंगत पिता स्व. राजबली सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

उप मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पिता का साया उठ जाना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक होता है। उन्होंने कहा कि जीवन का शाश्वत सत्य है कि जो इस संसार में आता है, उसे एक दिन प्रस्थान भी करना होता है, परंतु अपनों की कमी हमेशा खलती रहती है।

केशव प्रसाद मौर्य ने स्व. राजबली सिंह की पत्नी बृजमती देवी को सांत्वना देते हुए कहा कि अब परिवार की देखभाल की बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। उन्होंने बताया कि स्व. राजबली सिंह का स्नेह उन्हें भी प्राप्त होता रहा है और उनका जाना समाज तथा परिवार, दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार