मतदाता सूची पुनरीक्षण: मंडलायुक्त ने लिया जमीनी स्तर पर फीडबैक

बीएलओ को मिले निर्देश, समय पर पूरा हो एसआईआर का कार्य

वाराणसी। जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यों का शनिवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने हरहुआ क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमदत्तपुर स्थित पोलिंग बूथ पर पहुंचकर एसआईआर प्रक्रिया की प्रगति का जायजा लिया और सुपरवाइजर व बीएलओ से कार्यों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने बूथ पर उपस्थित मतदाताओं से फीडबैक भी प्राप्त किया। मतदाताओं द्वारा नाम न होने संबंधी शिकायतों पर उन्होंने स्वयं फॉर्म का मिलान कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय में और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाना अनिवार्य है।

मंडलायुक्त ने बीएलओ से घर-घर सत्यापन, गणना प्रपत्रों के वितरण और एकत्रीकरण की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर प्रक्रिया में जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रूप से लगाए जाएंगे ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए।

उन्होंने संबंधित विभागों—लेखपाल, कानूनगो, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, सफाई कर्मचारियों सहित ग्राम स्तरीय कार्मिकों को बीएलओ की हरसंभव सहायता करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान कई मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम उपलब्ध न होने की शिकायत की, जिस पर मंडलायुक्त ने मौके पर ही बीएलओ से मिलान कर समाधान हेतु कार्रवाई कराई। उन्होंने उपस्थित मतदाताओं से शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र भरकर जमा करने और आसपास के लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया।

मंडलायुक्त ने बताया कि जो अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित अवधि में शत-प्रतिशत एसआईआर कार्य पूरा करेंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने वर्ष 2003 से वर्ष 2025 की मतदाता सूचियों की सौ प्रतिशत मैपिंग कर डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर नितिन सिंह समेत एसआईआर कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान