जैविक व प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

135 किसानों ने लिया प्रशिक्षण, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया उद्घाटन

 

वाराणसी। कृषक उत्पादक संगठन एवं औद्यानिक विपणन सहकारी समिति लिमिटेड, टिकरी के प्रांगण में जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

अध्यक्षता संगठन के संरक्षक अनिल कुमार सिंह एवं अध्यक्ष अमित सिंह ने संयुक्त रूप से की। मुख्य अतिथि डॉ. दयालु ने अपने संबोधन में कहा कि जैविक और प्राकृतिक खेती आज की आवश्यकता है। इससे मिट्टी का संरक्षण होता है, उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ती है तथा किसान कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. गगनेश शर्मा, निदेशक, गाजियाबाद तथा क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आर. एस. श्रीवत्स उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों ने जैविक खाद तैयार करने, बीज उपचार, प्राकृतिक कीट एवं रोग प्रबंधन, मल्चिंग तकनीक, पोषक तत्व प्रबंधन सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर किसानों को प्रशिक्षण दिया।

 

कृषि विभाग से वाराणसी के डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर अमित जायसवाल ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

 

इसके अलावा डॉ. जयप्रकाश वर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर, ने सतत कृषि पद्धति, मिट्टी की उर्वरकता बढ़ाने तथा दीर्घकालिक कृषि समाधान पर व्याख्यान दिया। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. मनीष पांडे ने फसल विविधीकरण, जैविक उत्पादन तकनीक एवं लागत कम करने के व्यावहारिक उपाय बताए।

 

कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से आए 135 किसानों ने भाग लिया और जैविक कीटनाशक निर्माण, देसी बीज संरक्षण, प्राकृतिक खेती की विधियां तथा आय बढ़ाने के आधुनिक तरीकों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

 

अंत में संगठन के अध्यक्ष अमित सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन किसानों के हित में भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार