वन वार्ड-वन गैंग योजना से स्ट्रीट लाइटों के रख-रखाव में आएगी तेजी

वन वार्ड-वन गैंग योजना से स्ट्रीट लाइटों के रख-रखाव में आएगी तेजी

वाराणसी। शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम ने वन वार्ड-वन गैंग योजना को लागू कर दिया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर अब प्रत्येक वार्ड में एक समर्पित तकनीकी टीम तैनात की जाएगी, जो स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करेगी।

नगर निगम के अनुसार प्रत्येक गैंग में एक लाइनमैन, तकनीशियन, इलेक्ट्रिशियन और हेल्पर शामिल रहेंगे। टीमें प्रतिदिन शाम और रात में फील्ड निरीक्षण कर स्ट्रीट लाइटों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करेंगी। किसी भी वार्ड में स्ट्रीट लाइट खराब होने की सूचना मिलने पर अधिकतम 24 घंटे के भीतर मरम्मत अनिवार्य होगी, जबकि आवश्यकता पड़ने पर 48 घंटे की अतिरिक्त समय सीमा दी जाएगी।

मरम्मत कार्य के लिए टीमों को सभी आवश्यक उपकरण, सुरक्षा किट, बेल्ट, सीढ़ी, इंडिकेटर और विद्युत सामग्री उपलब्ध कराई गई है। नगर निगम ने बताया कि प्रत्येक टीम की गतिविधियों की निगरानी जोनल कार्यालय और नियंत्रण कक्ष द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों की संख्या प्रतिदिन अपडेट की जाएगी, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और प्रकाशयुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार