पांच किलोमीटर की मिनी मैराथन में युवाओं का उत्साह, ‘रन फॉर मैसेज’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

पांच किलोमीटर की मिनी मैराथन में युवाओं का उत्साह, ‘रन फॉर मैसेज’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के विज्ञान संस्थान की ओर से रविवार को ‘एंड्योर द माइल्स, वेक अप फॉर ह्यूमैनिटी’ संदेश के साथ मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। लगभग पांच किलोमीटर दूरी वाली यह दौड़ विज्ञान संस्थान के प्रशासनिक खंड से शुरू होकर वाणिज्य संकाय, एंफीथियेटर रोड, विधि संकाय, महिला महाविद्यालय, छात्रावास रोड, विश्वनाथ मंदिर मार्ग और कृषि विज्ञान संस्थान के पीछे के हिस्से से होती हुई पुनः प्रशासनिक खंड पर समाप्त हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए मानवता व स्वास्थ्य के संदेश को आगे ले जाने पर जोर दिया। विज्ञान संस्थान की छात्र सलाहाकार प्रो. मधु तापड़िया ने आयोजन की रूपरेखा साझा करते हुए सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।

करीब 500 प्रतिभागियों वाली इस दौड़ में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और बड़ी संख्या में वालंटियर शामिल रहे। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए रास्ते भर जल, फल और ऊर्जा पेय की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंत में वालंटियरों को टी-शर्ट देकर सम्मानित भी किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम – पुरुष छात्र वर्ग: 1. शाश्वत यादव, 2. गुलशन राजभर, 3. विजय मौर्या

महिला छात्र वर्ग: 1. शिवानी बाट्छ, 2. प्रिया पांडेय, 3. आंचल कुमारी

शिक्षक पुरुष वर्ग: 1. डॉ. प्रशांत बेरा, 2. डॉ. सत्यपाल सिंह, 3. डॉ. गंगाराम

शिक्षक महिला वर्ग: 1. डॉ. सीमा रानी, 2. डॉ. श्रुति त्रिवेदी

गैर-शिक्षण कर्मचारी पुरुष वर्ग: 1. अभिषेक पटेल, 2. साजन कुमार, 3. जगदीश यादव

गैर-शिक्षण कर्मचारी महिला वर्ग: 1. मोनिका

प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए 30 सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में विज्ञान संस्थान के निदेशक एवं रेक्टर प्रो. संजय कुमार, संकाय प्रमुख प्रो. राजेश कुमार, प्रो. निर्मला होगे, डॉ. महावीर सिंह पंवार सहित कई शिक्षक, कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र