कैंट स्टेशन पर जाम समाधान हेतु नगर आयुक्त का वृहद निरीक्षण

कैंट स्टेशन पर जाम समाधान हेतु नगर आयुक्त का वृहद निरीक्षण

वाराणसी। कैंट स्टेशन के सामने लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे लगने वाले भीषण जाम की समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मंगलवार को क्षेत्र का वृहद निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग, ऑटो-टेम्पो स्टैंड की बदहाल व्यवस्था और लगातार बाधित हो रहे यातायात की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्टेशन के सामने से अतिक्रमण को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए और फ्लाईओवर के नीचे गलत तरीके से खड़े वाहनों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अव्यवस्थित पार्किंग और अनियोजित स्टैंड जाम की मुख्य वजह हैं, जिन्हें व्यवस्थित किए बिना समस्या का समाधान संभव नहीं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जाम की स्थायी रोकथाम के लिए उपयुक्त एवं व्यवहारिक ड्राइंग-डिज़ाइन का विस्तृत प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत किया जाए। साथ ही पूरे क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की अराजकता या अवैध कब्जे को तुरंत हटाया जाए।

निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव, जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा, स्मार्ट सिटी के चीफ इंजीनियर अमरेंद्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र