उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बनेंगे युवा

काशी विद्यापीठ में 45 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

 

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हर प्रसाद गुप्त इन्क्यूबेशन फाउंडेशन में सोमवार को 45 दिवसीय निःशुल्क उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विकास आयुक्त, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के प्रायोजन में सुगंध एवं स्वाद विकास केंद्र (एफएफडीसी) विस्तार इकाई कानपुर तथा साई इंस्टिट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट के सहयोग से किया गया है।

 

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को अगरबत्ती, धूपबत्ती, हवन सामग्री एवं सुगंधी निर्माण की तकनीकों के साथ उद्यमिता, वित्तीय प्रबंधन व पैकेजिंग की जानकारी दी जाएगी। एफएफडीसी कानपुर के प्रभारी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. भक्ति विजय शुक्ला ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को भारत सरकार की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम आठ जनवरी 2026 तक चलेगा।

 

नोएडा स्थित आर्धन अगरबत्ती के शौभित अग्रवाल ने व्यावहारिक उद्यमिता पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वहीं, एफएफडीसी से प्रशिक्षित महिला उद्यमी पूनम अग्रवाल ने अगरबत्ती उद्योग की बारीकियाँ बताईं। सेवा भारती कानपुर के जय भदौरिया ने वितरण व्यवस्था पर प्रकाश डाला।

 

इन्क्यूबेशन फाउंडेशन के निदेशक प्रो. मोहम्मद आरिफ ने कहा कि प्रशिक्षण युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थी इन्क्यूबेशन सेंटर से जुड़कर स्वयं का उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

 

अंत में धन्यवाद ज्ञापन साई इंस्टिट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में दिलीप कुमार सिंह, अनुपमा दुबे, हर्ष सिंह, अंकित प्रजापति, संदीप कुमार, सर्वेंद्र कुमार खरवार, राजेश यादव, ऋषभ पटेल, कैफ हाशमी, शिवांगी सिंह, निधि विश्वकर्मा, ऋषभ गुप्ता, भावना शर्मा, प्रतिभा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र से जुड़े मामले में कोर्ट ने शर्तों के साथ दी राहत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल…

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में शिवपुर क्षेत्र में निकली यात्रा, संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): संत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान