चौबेपुर में बिजली बिल राहत कैंप, मौके पर निस्तारण से उपभोक्ता खुश

चौबेपुर में बिजली बिल राहत कैंप, मौके पर निस्तारण से उपभोक्ता खुश

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी (चौबेपुर)। बिजली बिल राहत योजना 2025 के अंतर्गत चौबेपुर के रामलीला मैदान में सोमवार को विशेष समाधान कैंप आयोजित किया गया। बिजली विभाग की ओर से लगाए गए इस कैंप में उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं में संतोष देखा गया।

कैंप का निरीक्षण कर रहे एसडीओ अजीत कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी उद्देश्य से यह विशेष पहल की गई है। उन्होंने कहा कि बिल में त्रुटि, डुप्लीकेट कनेक्शन, रीडिंग संबंधी शिकायतें तथा योजना से जुड़े अन्य मामलों का तत्काल समाधान किया जा रहा है।

चौबेपुर निवासी मीरा देवी ने बताया कि उनके घर में सोलर पैनल लगा होने के बावजूद इस माह बिजली बिल 1300 रुपये आया था। कैंप में शिकायत दर्ज होते ही विभागीय टीम ने जाँच कर त्रुटि को ठीक कर दिया। वहीं सुगूलपुर निवासी दिलीप की दो अलग-अलग कनेक्शनों से जुड़ी समस्या भी मौके पर निस्तारित की गई। एसडीओ ने निर्देश दिए कि अतिरिक्त कनेक्शन समाप्त कर उपभोक्ता को राहत प्रदान की जाए।

एसडीओ अजीत कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित बिजली बिल राहत योजनाओं का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं का समय पर पंजीकरण आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़ने की अपील की।

कैंप में उगापुर के जेई आदित्य पाण्डेय, मोहम्मद हरिस, अनील यादव, कोमल प्रसाद सहित बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विभागीय टीम पूरे दिन उपभोक्ताओं की समस्याएँ सुनती और उनका त्वरित समाधान करती रही। ग्रामीणों ने मौके पर निस्तारण की व्यवस्था की सराहना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र