चोलापुर में ग्राम पंचायत सचिवों का प्रतीकात्मक विरोध, काली पट्टी बांधकर जताई नाराजगी

चोलापुर में ग्राम पंचायत सचिवों का प्रतीकात्मक विरोध, काली पट्टी बांधकर जताई नाराजगी

वाराणसी (चोलापुर)। विकास खंड चोलापुर के ब्लॉक कार्यालय प्रांगण में सोमवार को ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति (अटेंडेंस) प्रणाली लागू किए जाने के विरोध में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। सचिवों ने कहा कि शासकीय कार्यों के साथ-साथ अन्य विभागों के अतिरिक्त दायित्व भी जबरन सौंपे जा रहे हैं, जिससे उन पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है।

संगठन के बैनर तले एकजुट हुए सचिवों ने बताया कि मूल विभाग के अलावा दूसरे विभागों के कार्य कराने को लेकर अधिकारियों द्वारा भय और दबाव का वातावरण बनाया जा रहा है। इससे सचिवों में गंभीर असंतोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आगे सांकेतिक सत्याग्रह सहित चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

सचिवों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी चोलापुर शिवनारायण सिंह को सौंपा, जिसके माध्यम से शासन को अवगत कराने की मांग की गई है।

प्रदर्शन के दौरान आनंद शील अंबेडकर, आकाश साहनी, उपेंद्र दीक्षित, रूपाली यादव, हिना पांडेय, मिथिलेश श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, अजय कुमार पाल, राजेश कुमार सहित कई ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    15 वर्षीय कथावाचक कृष्ण शरण महाराज की भागवत कथा में उमड़ी आस्था की भीड़, झांकी व प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)  चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक