चौबेपुर में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर चौपाल, चुनकुनी गांव को आराध्या इलेक्ट्रॉनिक ने गोद लिया

चौबेपुर में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर चौपाल, चुनकुनी गांव को आराध्या इलेक्ट्रॉनिक ने गोद लिया

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। पीएम सूर्य घर योजना के तहत विलेज रेस्क्यू मॉडल सोलर चौपाल का आयोजन चुनकुनी गांव में किया गया। इस अवसर पर आराध्या इलेक्ट्रॉनिक, वाराणसी ने गांव को गोद लेने की घोषणा की। संस्था ने बताया कि सरकारी अनुदान के अतिरिक्त प्रत्येक लाभार्थी को 13,000 रुपये अतिरिक्त सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उपेंद्र एस.के. गुप्ता, यूनियन बैंक मुनारी शाखा प्रबंधक प्रताप, इंडियन बैंक चौबेपुर से राजेश उपाध्याय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, अजय सामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष अजय सिंह, एवं आराध्या इलेक्ट्रॉनिक के संस्थापक आशीष कुमार दुबे उपस्थित रहे।

सोलर चौपाल में ग्रामवासियों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। आराध्या इलेक्ट्रॉनिक की ओर से बताया गया कि बिना किसी मार्जिन मनी और बिना किसी अग्रिम जमा के पात्र परिवारों को सोलर सिस्टम उपलब्ध कराया जाएगा। बैंक प्रबंधकों ने भी भरोसा दिलाया कि इच्छुक लाभार्थियों को मात्र 311 रुपये की मासिक ईएमआई पर सोलर सुविधा दी जाएगी।

अजय सामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष अजय सिंह ने कार्यक्रम में आए सभी ग्रामीणों का सम्मान करते हुए योजना के सफल क्रियान्वयन की शुभकामनाएं दीं। सोलर चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और योजना के प्रति उत्साह देखा गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र