बड़ागाँव ब्लॉक में सचिवों ने काला फीता बांधकर किया विरोध, ऑनलाइन अटेंडेंस प्रणाली पर आपत्ति

बड़ागाँव ब्लॉक में सचिवों ने काला फीता बांधकर किया विरोध, ऑनलाइन अटेंडेंस प्रणाली पर आपत्ति

बड़ागाँव (वाराणसी)। विकास खंड बड़ागाँव में सोमवार को ग्राम सचिवों और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने ऑनलाइन अटेंडेंस प्रणाली तथा अन्य विभागों के अतिरिक्त कार्य सौंपे जाने के विरोध में काला फीता बांधकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदेश संगठन के आह्वान पर किया गया।

सचिवों ने स्पष्ट कहा कि विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों का बोझ लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसका वे विरोध करते हैं। उनका कहना है कि सचिवों से कई ऐसे कार्य लिए जा रहे हैं जो उनके मूल दायित्वों में शामिल नहीं हैं।

सचिवों ने बताया कि अपनी उचित मांगों को लेकर संगठन द्वारा एक ज्ञापन अध्यक्ष के माध्यम से शासन को सौंपा जाएगा। विरोध दर्ज कराने के बाद सभी सचिव अपनी नियमित जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपने-अपने कार्यक्षेत्र के लिए रवाना हो गए।

प्रदर्शन में सचिव हिमांशु चौबे, रामअचल सिंह, डब्ल्यू. यादव, विजय सिंह, राजीव गौतम, कन्हैया लाल, राहुल गुप्ता, मंजीत खरवार, प्रवीण यादव, संतोष शर्मा, सुजीत कन्नौजिया, पुनीत सोनकर, तेजबहादुर, अनिल पाल, गोविंद गिरी, आशीष यादव सहित संगठन के अध्यक्ष और अनेक ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान