काशी—एक लघु परिचय’ : सुंगुलपुर निवासी रिटायर्ड डीआरएम ओम प्रकाश चौबे की नई पुस्तक

भूली-बिसरी विरासतों और सांस्कृतिक धरोहरों की खोज पर केंद्रित

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी) : सुंगुलपुर गांव के निवासी तथा रेल विभाग से सेवानिवृत्त डी.आर.एम ओम प्रकाश चौबे ने काशी की अनछुई, अनदेखी और उपेक्षित विरासतों पर आधारित नई पुस्तक ‘काशी—एक लघु परिचय’ का लेखन किया है। पुस्तक का शीर्षक ही इसकी अवधारणा को स्पष्ट करता है। लेखक के अनुसार ‘लघु’ का अर्थ केवल संक्षेप नहीं, बल्कि किसी गूढ़ विषय का सार रूप है—जैसे भगवान राम के ‘लघु लक्ष्मण’। काशी की विशालता और गहनता को देखते हुए इसके सारभूत रूप को पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास इस पुस्तक के माध्यम से किया गया है।

 

ओम प्रकाश चौबे बताते हैं कि काशी के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी सभी को है, किंतु इसके इर्द-गिर्द बसे अनेक स्थल ऐसे हैं जिनका न तो पर्याप्त दस्तावेजी उल्लेख मिलता है और न ही वे शोध का विषय बन पाए हैं। उन्होंने अपने विस्तृत भ्रमण और वर्षों के अध्ययन के दौरान चंद्रावती जैसे जैन समाज के महत्वपूर्ण तीर्थ, मारकंडेय महादेव स्थित गंगा–गोमती संगम, बलुआ से मारकंडेय महादेव तक फैली नव ऋषियों की तपस्थली तथा अनेक प्राचीन, रहस्यमयी स्थलों का अध्ययन कर उन्हें पुस्तक में स्थान दिया है।

 

लेखक के अनुसार बनारस केवल घाटों और मंदिरों की नगरी भर नहीं है, बल्कि यहाँ असंख्य प्राचीन कुंड, देवालय, लोक-आस्था केंद्र और सांस्कृतिक स्थलों की समृद्ध परंपरा छिपी है, जो समय के साथ विस्मृति की ओर बढ़ गई है। इन भूले-बिसरे स्थलों को खोजकर पुस्तक में समाहित करना उनका उद्देश्य रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को काशी के वास्तविक सांस्कृतिक स्वरूप और उसकी गहराई का परिचय मिल सके।

 

ज्ञान, परंपरा और शोध के इस विशिष्ट प्रयास की चौबेपुर क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। पुस्तक ‘काशी—एक लघु परिचय’ काशी की विरासत, भूगोल, अध्यात्म और इतिहास को नई दृष्टि से समझने का महत्वपूर्ण दस्तावेज बनकर सामने आई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव की बेटी एवं भारतीय जूनियर…

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम