दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए समर्पित डॉ. मनोज की पहल, आज से DCL-25 चैम्पियनशिप लीग शुरू

दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए समर्पित डॉ. मनोज की पहल, आज से DCL-25 चैम्पियनशिप लीग शुरू

वाराणसी। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग क्रिकेटरों के उत्थान और सम्मान के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड के अध्यक्ष डॉ. प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव की पहल पर DCL-25 दिव्यांग चैम्पियनशिप लीग का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर से आए 60 दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार लीग में कुल चार एकादश बनाई गई हैं—

सुनील गावस्कर एकादश, अजीत वाडेकर एकादश, करसन घावरी एकादश तथा एकनाथ सोलकर एकादश। सभी मुकाबले बीबीसीए मैदान ऐढ़े पर खेले जाएंगे।

संस्था के द्वारा प्रत्येक खिलाड़ी को ₹5,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं मैन ऑफ द सीरीज़ को हीरो होंडा बाइक सहित कई आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

विदित हो कि संस्था पिछले तीन वर्षों से 18 खिलाड़ियों को नियमित पेंशन भी उपलब्ध करा रही है।

डॉ. मनोज ने बताया कि टूर्नामेंट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ मैदान में अपना हुनर दिखाने को तैयार हैं।

संस्था के सचिव अजय यादव तथा वित्त सचिव पंकज सिंह के नेतृत्व में टीम लगातार कार्य कर रही है और दिव्यांग क्रिकेट के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है।

दिव्यांग क्रिकेट के नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी संपूर्णानंद पाण्डेय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व दिव्यांग दिवस पर संस्था द्वारा दिया गया यह प्रोत्साहन खिलाड़ियों के मनोबल को कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्था आगे भी खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान करती रहेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग