मानदेय वृद्धि व न्यूनतम आय गारंटी की मांग — कोटेदारों ने जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मानदेय वृद्धि व न्यूनतम आय गारंटी की मांग — कोटेदारों ने जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी। आल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश तिवारी के नेतृत्व में कोटेदारों ने शुक्रवार को जिला पूर्ति अधिकारी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मानदेय बढ़ाने, अन्य राज्यों की तर्ज पर प्रति क्विंटल लाभांश में वृद्धि तथा न्यूनतम आय गारंटी लागू किए जाने की मांग रखी गई।

कोटेदारों ने कहा कि प्रधानमंत्री अन्न योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वे वर्षों से निष्ठा के साथ निःशुल्क व नियमित राशन वितरण करते आ रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें पर्याप्त आर्थिक लाभ नहीं मिल पा रहा। महामारी के कठिन समय में भी सरकार के निर्देशों के अनुसार राशन वितरण निरंतर जारी रहा। साथ ही आधार सत्यापन, किसान फॉर्मर रजिस्ट्रेशन, वोटर लिस्ट समंजन जैसे अतिरिक्त कार्य भी किए जाते हैं।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि उत्तर प्रदेश में प्रति क्विंटल मात्र ₹90 लाभांश मिलता है, जबकि हरियाणा, केरल, दिल्ली, गोवा और गुजरात में यह दर ₹200 से ₹220 तक है। कोटेदारों ने मांग की कि प्रदेश में भी लाभांश बढ़ाकर अन्य राज्यों के बराबर किया जाए और बढ़ती महंगाई को देखते हुए न्यूनतम आय गारंटी लागू की जाए।

कोटेदार संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो 28 जनवरी 2026 से विधानसभा घेराव और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। संगठन ने कहा कि इस स्थिति के लिए शासन-प्रशासन और राज्य सरकार जिम्मेदार होगी।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय, महानगर अध्यक्ष मदन यादव, देवबलि सिंह, प्रदेश सचिव अजय जायसवाल, प्रभुनारायण पांडेय, हरिशंकर यादव, दिलीप गिरि, दिवाकर दूबे, मनीष सिंह, अरुण जायसवाल, काशीनाथ, मोहित सोनकर, रमेश जायसवाल, संदीप सिंह, पंकज मिश्रा, विनोद पांडेय, राजन सहित बड़ी संख्या में कोटेदार उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव की बेटी एवं भारतीय जूनियर…

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम