लूट की घटना का खुलासा, मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

लूट की घटना का खुलासा, मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बड़ागांव। थाना बड़ागांव पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट की वारदात में शामिल वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर दो पीली धातु के कान के कुण्डल, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, हरहुआ क्षेत्र स्थित एक घर में दोपहर के समय दो अज्ञात युवक घुस आए थे। उन्होंने महिला को डराकर और बल प्रयोग करते हुए उसके दोनों कानों के सोने के कुण्डल तथा सोने का लॉकेट छीन लिए। इस दौरान पीड़िता के कान में चोट भी आई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के अनावरण हेतु पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल के निर्देश पर सीओ पिण्डरा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी सर्विलांस की मदद से लगभग 150 कैमरों की फुटेज खंगालकर लुटेरों की गतिविधियों का पूरा मूवमेंट ट्रेस किया।

मुखबिर की सूचना पर बड़ागांव पुलिस ने सम्मो माता मंदिर, रेलवे कॉलोनी लहरतारा के पास से वांछित अभियुक्त मुकेश यादव उर्फ चन्दन यादव, पुत्र मूलचंद यादव उर्फ गुरुदेव, निवासी चन्दुवा सट्टी, छित्तूपुर, थाना सिगरा को गिरफ्तार किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    बिजली, भूमि विवाद और स्थानांतरण समेत 68 मामलों के निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश वाराणसी। कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बुधवार को गुरुधाम स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी   वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    चौबेपुर में गहराया पेयजल संकट

    चौबेपुर में गहराया पेयजल संकट