ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में सचिवों का धरना, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में सचिवों का धरना, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

चांदमारी। ऑनलाइन अटेंडेंस प्रणाली और पांच सूत्री मांगों को लेकर ग्राम पंचायत विकास एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के प्रदेशव्यापी विरोध के समर्थन में शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक धरना दिया। यह धरना सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला। धरना समाप्त होने के बाद सचिवों ने बीडीओ को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

धरना स्थल पर क्रमिक सत्याग्रह व शांतिपूर्ण आंदोलन से जुड़े बैनर लगाए गए थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन तथा जिलाधिकारी वाराणसी के लिए बीडीओ हरहुआ के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली, साइकिल भत्ता तथा अन्य विभागों द्वारा थोपे जा रहे अतिरिक्त कार्यों से जुड़ी पांच सूत्री प्रमुख मांगें उठाई गई हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अंतिम दम तक जारी रहेगी।

धरना प्रदर्शन में विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी शामिल रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में— रवि सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष एवं प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत), जयप्रकाश भारती (जिला अध्यक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, वाराणसी), संजय सोनकर, गौरव विश्वकर्मा, सत्येंद्र कुमार, आनंद प्रकाश गोंड, गणेश पटेल, वीरेंद्र कुमार, स्वाति सिंह, चंदा सिंह, अमीषा सोनकर, दीक्षा श्रीवास्तव, पीयूष सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेश मौर्य आदि शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र से जुड़े मामले में कोर्ट ने शर्तों के साथ दी राहत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल…

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में शिवपुर क्षेत्र में निकली यात्रा, संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): संत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान